फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Headon collision between two motorcycles BJP booth president dies another youth injured

कन्नौज हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Sep 2026 11:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

Kannauj News: नादेमऊ में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में भाजपा बूथ अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार रूप से घायल है। मृतक के सात छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Kannauj Headon collision between two motorcycles BJP booth president dies another youth injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के नादेमऊ चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एवरेस्ट कोल्ड स्टोर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नादेमऊ निवासी सब्जी और फल विक्रेता सुरेंद्र सक्सेना (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार गदनापुर निवासी अनुज (26) भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया।नादेमऊ कस्बा निवासी सुरेंद्र सक्सेना पुत्र महावीर सक्सेना की कस्बे में सब्जी और फल की दुकान है। मंगलवार सुबह वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सब्जी लादकर सौरिख की ओर से नादेमऊ स्थित अपने घर और दुकान की तरफ आ रहे थे। बताया गया कि इसी दौरान गदनापुर निवासी अनुज अपाचे मोटरसाइकिल से नादेमऊ से सौरिख की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एवरेस्ट कोल्ड स्टोर के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को देखकर परिजनों को सूचना दी गई।मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हुई मौत परिजन आनन-फानन में सुरेंद्र सक्सेना को निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर रवाना हुए।

विज्ञापन

हादसे के कारणों की जांच शुरू
रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अनुज भी हादसे में घायल हुआ है। उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

विज्ञापन

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुरेंद्र सक्सेना की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में पत्नी रानी देवी के अलावा छह बेटे और एक बेटी हैं। बताया गया कि बेटी अभी करीब एक वर्ष की है और परिवार के अन्य बच्चे भी नाबालिग हैं। अचानक पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी रानी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर जैसे ही कस्बे में पहुंची, बड़ी संख्या में परिचित और रिश्तेदार उनके घर पहुंचने लगे। परिवार को ढांढस बंधाने वालों की आंखें भी नम हो गईं।

सब्जी-फल की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र सक्सेना कस्बे में सब्जी और फल की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी वह सब्जी लेकर घर और दुकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जान ले ली।सुरेंद्र की मौत से परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी जिम्मेदारी खड़ी हो गई है। परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र ही परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

भाजपा के सक्रिय सदस्य और बूथ अध्यक्ष भी बताए गए
परिजनों और परिचितों के अनुसार सुरेंद्र सक्सेना सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वह भाजपा के सक्रिय सदस्य और बूथ अध्यक्ष भी बताए गए हैं। उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद पार्टी से जुड़े लोगों और स्थानीय परिचितों ने भी शोक जताया। घटना के बाद नादेमऊ कस्बे में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरी बाइक सवार घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed