{"_id":"6ab2027ea3ea46f76401023c","slug":"murder-after-kidnapping-in-kannuaj-up-female-student-kidnapped-fed-rat-poison-then-threw-it-onto-road-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अपहरण कर कत्ल: लड़की को किडनैप कर खिलाई चूहेमार दवा, फिर यहां फेंका; मरने से पहले वीडियो में बताए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अपहरण कर कत्ल: लड़की को किडनैप कर खिलाई चूहेमार दवा, फिर यहां फेंका; मरने से पहले वीडियो में बताए नाम
Tue, 22 Sep 2026 01:04 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:04 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में छात्रा की अपहरण के बाद हत्या करने के मामला सामने आया है। 18 सितंबर की सुबह छात्रा मार्कशीट लेने घर से निकली थी। प्रेमी, उसके बहनोई और भांजे अगवाकर एटा ले गए। इसके बाद उसे छिबरामऊ के पास मरणासन्न हालत में फेंक गए। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने मरने से पहले वीडियो में सभी आरोपियों के नाम लिए।
विज्ञापन
kannauj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र की छात्रा का अपहरण कर प्रेमी, उसका बहनोई और भांजे अगवा कर एटा ले गए। दो दिन बाद उसे चूहेमार दवा खिलाकर छिबरामऊ के पास सड़क पर मरणासन्न अवस्था में फेंक दिया। परिजन आननफानन मेडिकल कॉलेज, तिर्वा ले आए। सोमवार को छात्रा ने वीडियो में तीनों आरोपियों के नाम लिए। फिर कुछ घंटे बाद ही छात्रा की मौत हो गई।
19 वर्षीय स्नातक की छात्रा 18 सितंबर को मार्कशीट लेने के लिए घर से निकली थी। देर शाम जब वह नहीं लौटी तो तो परेशान परिजन ने उसे खोजने का प्रयास किया। फिर परिजन कुसुमखोर पुलिस चौकी व सदर कोतवाली पहुंचे।
आरोप है कि पुलिस ने परिजन की एक न सुनी और छात्रा 20 सितंबर की दोपहर को छिबरामऊ के पास मरणासन्न हालत में मिली। परिजन ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां वीडियो में छात्रा ने घटना के बारे में परिजन को बताया। इसके कुछ ही देर बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

परिजन बोले... तीन दिन तक टरकाती रही पुलिस
छात्रा की गुमशुदगी के बाद से ही पुलिस परिजन को टरकाती रही। चौकी और कोतवाली के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस नहीं जागी। परिजन का कहना है कि जब तक दोषियों को कठोरतम सजा नहीं मिलती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

प्रेमी, उसके बहनोई व भांजे के खिलाफ प्राथमिकी
छात्रा के पिता की तहरीर पर गांव के ही सुआलाल उसके बहनोई गुरसहायगंज क्षेत्र के मोनू और उसके बेटे हर्षित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही एसीएसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।

जांच सीओ सिटी सुरेश मलिक को सौंपी गई है। शुरुआती जांच में 18 सितंबर को छात्रा के किसी परिचित के साथ जाने की बात सामने आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रा के मृत्यु पूर्व दिए गए बयानों के आधार पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।-विनोद कुमार, एसपी