फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP opposing the winds of the mind

सपा की बयार में चित्त हुए विरोधी

Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP opposing the winds of the mind
सदर विकास खंड में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में विरोधियों को शिकस्त देने के
विज्ञापन
बाद ब्लाक मुख्यालय से बाहर निकले वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव को सपाइयों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। समर्थकों ने गोले दागे और सीएम अखिलेश व सांसद डिंपल यादव के गगनभेदी नारे लगाकर आसमान को गुंजायमान कर दिया।

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को कार्यकर्ताओं ने गोद में उठा लिया और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लोहिया तिराहे पहुंचे। जीत की जानकारी मिलते जिले भर से सपा नेताओं की भीड़ लोहिया तिराहे पर जुटने लगी। कुछ ही देर में पूरा लोहिया तिराहा सपाइयों से खचाखच भर गया।

लोहिया तिराहा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि चुनाव ने यह साबित कर दिया कि लोगों ने समाजवादियों का साथ दिया और आगे देते रहेंगे। विस क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने कहा कि वह लोग छात्रसंघ चुनाव से दलगत राजनीति में पहुंचे हैं।

कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख उन सभी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि यह पार्टी के लिए विस चुनाव का रिहर्सल था। बाद में सभी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां से जीते प्रत्याशी पैदल कलक्ट्रेट गए और वहां से डीएम अनुज झा से जीत का प्रमाण पत्र लिया।

बाहर निकले जीते प्रत्याशियों को दोबारा कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। इस मौके पर निर्वाचित ब्लाक प्रमुख हसेरन उमाशंकर बेरिया, पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, सुधीर यादव, नंदकिशोर कनौजिया, राजेश पाल, गौरव सिंह, निष्कर्ष कटियार, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, तिर्वा सपा विस प्रभारी अजय वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed