{"_id":"6ae0d9fe039cc1dde0099cb2","slug":"fertilizer-distribution-stalled-due-to-workers-strike-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158411-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कर्मचारियों की हड़ताल से खाद वितरण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कर्मचारियों की हड़ताल से खाद वितरण ठप
विज्ञापन
छिबरामऊ। समिति के कर्मचारियों की 22 अक्तूबर से चल रही हड़ताल के चलते खाद वितरण समेत अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। रबी की बुओई और आलू की खेती के सीजन में खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर समिति बोर्ड की बैठक में मंगलवार को नाराजगी जताई गई। बोर्ड ने कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर कामकाज सुचारु करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बैठक में वरिष्ठ निदेशक विनोद सिंह समेत बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के हड़ताल पर चले गए हैं। गोदाम में खाद और डीएपी उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे खेती के महत्वपूर्ण सीजन में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बोर्ड सदस्यों ने बताया कि सचिव, आंकिक, कंप्यूटर ऑपरेटर अनमोल दुबे, बृजमोहन और चौकीदार अमित बाथम समेत अन्य कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से कार्यालय और गोदाम की व्यवस्था प्रभावित है। सदस्यों ने किसानों के हित में तत्काल कामकाज शुरू कराने की मांग की।
निर्णय लिया गया कि 24 घंटे में व्यवस्था बहाल नहीं होने पर आंकिक के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सचिव संवर्ग के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी जाएगी। बैठक में अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों के फोन नहीं उठाने, खाद वितरण सूची में कथित गड़बड़ी और ऋण वितरण में दो करोड़ रुपये की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने इन मामलों की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष मुनीश मिश्रा, रजनेश दुबे, राजेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।