फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Registrar transferred, lawyers strike over

Kannauj News: रजिस्ट्रार का तबादला, वकीलों की हड़ताल खत्म

Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Registrar transferred, lawyers strike over
कन्नौज। पिछले महीने 15 से रजिस्ट्रार के खिलाफ आंदोलन करने वाले वकीलों की विरोध ने असर दिखाया है। लगातार चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद शासन से रजिस्ट्रार का तबादला कर दिया गया है। तबादले की जानकारी आते ही अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। उसके बाद सभी ने हड़ताल वापसी का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल यहां तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार अश्वनी वर्मा के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। सभी अधिवक्ता 15 मई से लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने अपना काम भी बंद कर रखा था। अधिवक्ताओं की हड़ताल से न सिर्फ वादकारी परेशान हो रहे थे, बल्कि प्रशासनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। अधिवक्ताओं का आरोप था कि रजिस्ट्रार उनके साथ अभद्रता करते हैं। तीन सप्ताह तक चले आंदोलन के बाद अब शासन स्तर से रजिस्ट्रार का तबादला उन्नाव के बांगरमऊ तहसील में उपनिबंधक कार्यालय में कर दिया गया है। इसकी जानकारी आते ही खुशी जताते हुए अधिवक्ताओं ने आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया। सभी ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई में दिखाई गई उनकी एकता ने असर दिखाया है। आगे भी इसी तरह एकजुट रहने का संकल्प लिया। अधिवक्ता संगठन के मनोज पांडेय, सचिव शकील अहमद ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed