{"_id":"6a986851119ec4de8f00aac5","slug":"pukka-wall-collapses-in-rain-teenager-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155380-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बारिश में गिरी पक्की दीवार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बारिश में गिरी पक्की दीवार, किशोर की मौत
विज्ञापन
ठठिया। बारिश में पड़ोसी की पक्की दीवार गिरने से किशोर दब गया। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर परिजनाें ने किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशाेर ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर बुधवार को नायब तहसीलदार, काननू-गो और लेखपाल ने मौक पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
उमरन क्षेत्र के तारापुर निवासी दिलीप कुमार की दोपहर में पक्की दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में पड़ोसी सोहल (14) दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुन परिजन के साथ ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि पिछले साल बारिश में घर की कच्ची दीवार गिर गई थी, जिसकी चपेट में आकर सोहल की बड़ी बहन अलशिफा (15) मौत हो गई थी। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।