फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Preparations underway to take action against negligent employees in medical college

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take action against negligent employees in medical college
तिर्वा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए फेस अटेंडेंस प्रणाली शुरू करने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में कार्यरत संविदा कर्मियों की कार्यप्रणाली पर जर रखी जा रही है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन को लगातार इमरजेंसी वार्ड और अन्य विभागों में तैनात कर्मियों की लापरवाही को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इमरजेंसी वार्ड का आलम यह कि कई बार ऐसा देखा गया है कि मरीज के साथ आया तीमारदार खुद ही स्ट्रेचर से उसे वार्ड तक ले जाता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते लापरवाह कर्मचारियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सेवाओं के लिए एजेंसी के माध्यम से 374 संविदा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें से कई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हैं, जिसकी निगरानी प्रशासन ने गुप्त रूप से शुरू की है। जल्द ही एजेंसी को पत्र भेजकर इनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं है। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed