{"_id":"605349f08ebc3e8d2901d230","slug":"panchayat-elections-eight-booths-changed-in-kannauj-due-to-voters-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतदाताओं की परेशानी देख बदले आठ बूथ, अधिक दूरी होने से तहसील प्रशासन ने किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतदाताओं की परेशानी देख बदले आठ बूथ, अधिक दूरी होने से तहसील प्रशासन ने किया बदलाव
Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियाें के बीच कन्नौज के तिर्वा में तहसील प्रशासन ने दो ब्लाकों के आठ बूथों में बदलाव किया है। अधिक दूरी से इन्हें पास के बूथ से जोड़ा गया है। इससे मतदाताओं को मतदान के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं की दिक्कत को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सर्वे कराकर ज्यादा दूरी वाले बूथों में बदलाव कर दिया है।
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि उमर्दा ब्लाक के निजामपुर गांव के लोगों को अभी तक खामा के बूथ में मतदान करना पड़ता था। बूथ की अधिक दूरी होने से यहां के बूथ को निजामपुर में कर दिया गया। यह पास पड़ेगा।
विज्ञापन
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय ठठिया के जूनियर व प्राथमिक विद्यालय का एक-एक बूथ इनायतपुर गांव में बनाया गया। जनखत गांव के बूथ को बारापुर में बनाया गया है। हसेरन ब्लाक में अलीनगर का एक बूथ जादेपुर्वा में, खरगपुर बिलंदपुर का एक बूथ नारायनपुर्वा में, गोपालपुर के बूथ में एक कमरा कम होने से पुर्वादानी में, मढ़पुरा के नंदे नगला बूथ को गुमदापुर में बनाया गया। उन्होंने बताया कि बूथों का बदलाव दूरी देखकर किया गया है।