फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The resolve for a 'Viksit Bharat' (Developed India) resonated as the 'Seva Jyoti Yatra' was taken out....

Kannauj News: गूंजा विकसित भारत का संकल्प, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The resolve for a 'Viksit Bharat' (Developed India) resonated as the 'Seva Jyoti Yatra' was taken out....
कन्नौज। सेवा ज्योति कार्यक्रम के तहत पीएसएम कॉलेज में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का बुधवार को सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। सेवा कलश में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें तिर्वा, छिबरामऊ और कन्नौज विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। कार्यक्रम में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। रंगोलियों ने कार्यक्रम स्थल की शोभा बढ़ाई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री व तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो संकल्प रखा है, उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। कार्यक्रम के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा पीएसएम कॉलेज से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed