फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now the laborers will not go on foot, the administration will deliver by bus

अब पैदल घर नहीं जाएंगे मजदूर, प्रशासन बस से पहुंचाएगा

Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now the laborers will not go on foot, the administration will deliver by bus
एसडीएम को निर्देश देते डीएम राकेश कुमार मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज । सैकड़ों किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर जान को जोखिम में डालने वाले मजदूरों की सुध शासन ने ली है। मजदूरों को अब पैदल सफर नहीं करने दिया जाएगा। जिला प्रशासन जनपद की सीमा पर रोक कर बस से क्वारंटीन सेंटर भेजेगा। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस से घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद सभी एसडीएम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। शनिवार को छिबरामऊ एसडीएम गौरव शुक्ला ने कोतवाली में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में साइकिल या पैदल आने वाले प्रवासी मजदूरों को बस से जनपद बार्डर पर रिसीव किया जाएगा। अनधिकृत वाहनों को जनपद के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन्हें लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर श्रीराम रिसोर्ट लाया जाएगा। यहां मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। लक्षण मिलने पर सौ शय्या अस्पताल भेजा जाएगा। अन्य मजदूरों को खाना खिलाकर बस से घर के लिए रवाना किया जाएगा। जनपद के लोगों को घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा। प्रत्येक राउंड के बाद बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। इस दौरान सीओ शिवकुमार थापा, ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी, नायब तहसीलदार सौरभ यादव, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक विशुनगढ़ कृष्णलाल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी
दोपहर को डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह काफिले के साथ नगर में पहुंचे। पश्चिमी बाईपास पर डीएम ने एसडीएम गौरव शुक्ला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कराई जाए। कोई भी हॉटस्पॉट से बाहर न निकले। हॉटस्पॉट में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed