फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New traffic plan starts with operation of four new stands

Kannauj News: नया ट्रैफिक प्लान चार नए स्टैंड के संचालन से शुरू

Sat, 17 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 17 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
New traffic plan starts with operation of four new stands
कन्नौज। शहर को जाम से निजात कराने और बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान पर अमल शुरू हो गया है। पहले से ही निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 जून से शहर में चार नए चिह्नित स्टैंड से ही ऑटो और टेंपो का संचालन शुरू हुआ। पहले दिन नए स्टैंड से संचालन में थोड़ी गहमागहमी रही। दोपहर होते-होते नई व्यवस्था के तहत ही संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

शहर में अब तक कोई निर्धारित ऑटो-टेंपो स्टैंड नहीं था। ऐसे में ऑटो-टेंपो संचालक किसी न किसी सफेदपोश के गुर्गों की सरपरस्ती में जहां मन आया, वहां से अवैध स्टैंड का संचालन करवा रहे थे। इससे न सिर्फ जगह-जगह जाम लग रहा था, बल्कि सवारियों को भी परेेशानी हो रही थी। रोकटोक न होने से अवैध स्टैंड संचालकों ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डाकखाना के सामने बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़कर वहां से तीन पहिया गाड़ियों का संचालन शुरू करा दिया था। इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने शहर के लिए नया सिटी ट्रैफिक प्लान बनाया। उसके तहत ट्रैफिक टीम के साथ, तहसील, नगर पालिका और एआरटीओ की टीम ने शहर में भ्रमण कर चार नई जगहों को चिह्नित कर उसे डीएम के सामने रखा था। इसके बाद एएसपी के साथ भी बैठक कर इन चारों जगहों पर स्टैंड संचालन की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही व्यवस्था संभालने में जुटी रही ट्रैफिक पुलिस
शहर में चार नए स्टैंड से टेंपो, ऑटो स्टैंड संचालित कराने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही जूझता रहा। ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए एआरटीओ राम बाबू व नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी और सदर कोतवाल अजय अवस्थी टीम की मदद से नए स्टैंड पर व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे रहे। यातायात प्रभारी आफाक खान ने बताया कि पहले दिन सभी स्टैंड पर ऑटो-टेंपो चालकों को नई व्यवस्था में सहयोग के लिए कहा गया। उन्हें बाकायदा इसके लिए जागरूक किया गया। उन्होंने टेंपो, आॅटो चालकों के साथ ही ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी कि सवारियों से निर्धारित मानक किराया ही लें, अगर किसी ने ज्यादा किराया वसूला तो सख्ती की जाएगी।
------------
कुछ ने किया असहयोग, दो ऑटो-रिक्शा सीज
शहर में शुरू हुई नई व्यवस्था को लेकर कुछ ऑटो संचालकों ने विरोध जताया। गुरसहायगंज रूट से आने वाले तीन पहिया वाहनों को शहर से काफी पहले जलालपुर-पनवारा के पास पुल के नीचे ही सवारियां उतार कर उन्हें आगे पैदल जाने के लिए कहा। इसके अलावा शहर से मकरंद नगर होकर सरायमीरा आने वाले तीन पहिया वाहनों को भी मकरंदनगर में ही रोककर असहयोग जताना शुरू किया। इसकी जानकारी पर पहुंचे यातायात प्रभारी ने पहले तो समझाया, न मानने पर दो ऑटो-रिक्शा को सीज कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया।
-------------
अमर उजाला ने निभाई सकारात्मक भूमिका
शहर में अव्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर अमर उजाला ने इसे मुद्दा बनाया। जन सरोकार से जुड़े इस मामले को लगातार खबरों के माध्यम से उठाया। अफसरों तक बात पहुंचाई। उसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। डीएम-एसपी ने भी इसे गंभीरता से लिया। मशक्कत के बाद शहर के लिए नया ट्रैफिक प्लान बना और शुक्रवार से उस पर अमल भी शुरू हो गया।
----------
शहर में इस तरह बना है चार नया स्टैंड
-गैस एजेंसी रेलवे क्रॉसिंग के पास: गुरसहागंज से आने वाले टेंपो इसी तिराहा तक ही आ सकेंगे। इस रूट पर चलने वाले टेंपो/ ऑटो रिक्शा पर एक नंबर लिखा होगा। यह टेंपो/ऑटो रिक्शा किसी दूसरे स्टैंड पर नहीं चलेंगे। फूलमती मंदिर, तलैया चैकी, लाखन तिराहा की ओर जाने/आने वाले टेंपो/ऑटो इसी स्टैंड से संचालित होगा।
-तिर्वा क्रॉसिंग: (तिर्वा रोड रूट) इस स्टैंड से टेंपो/ऑटो-रिक्शा तिर्वा की ओर आना-जाना कर सकेंगे। अब तक ऑटो-टेंपो ड्राइवर बस स्टैंड के सामने से सवारियां लेकर पुल के रास्ते तिर्वा जाते थे।

-तिर्वा कॉसिंग: (ट्रैफिक चौकी के बगल में पुल के नीचे)- इस स्टैंड से कन्नौज शहर की तरफ कोतवाली व उसके आगे शहर क्षेत्र में आना-जाना रहेगा। यह केवल कोतवाली कन्नौज व शहर क्षेत्र की तरफ आना-जाना कर सकेंगे। वापसी में तिर्वा क्रॉसिंग ट्रैफिक पुलिस चौकी तक ही जा सकेंगे ।
-मंडी समिति: इस टेंपो/ऑटो स्टैंड से बिल्हौर, अरौल, मियागंज व मेहंदी घाट की ओर आना-जाना कर सकेंगे। यह केवल इसी रूट पर आना-जाना कर सकेंगे। इसी स्टैंड से मियागंज, मेहंदी घाट की ओर आने जाने वाले टेंपो/ऑटो को 3/बी हरे रंग के गोले में सफेद रंग से लिखा जाएगा। यह केवल मियांगज व मेहंदी घाट की ओर आना/जाना कर सकेंगे।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed