{"_id":"63de9b05eacb6b2a330d7d5e","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-66848-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: यूपी बोर्ड ने भेजे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: यूपी बोर्ड ने भेजे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीआईओएस कार्यालय में कल से होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यानी यूपी बोर्ड की 16 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उसके लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र भी भेज दिए हैं। इसके अलावा परीक्षा की अन्य सभी सामग्री भी आ गई है।
डीआईओएस/उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र बाबू ने बताया कि छह फरवरी से माध्यमिक स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र वितरण होंगे। विद्यालय के जिम्मेदार डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा सामग्री उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रवेश पत्र के अलावा रोल नंबर नामावली, हाजिरी लिस्ट समेत अन्य जरूरी सामग्री का वितरण होगा। इससे पहले बोर्ड परीक्षा के लिए 2.63 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भी आ चुकीं हैं। इस बार हाईस्कूल में 28,815 और इंटरमीडिएट में 25432 परीक्षार्थी जनपद के 105 परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंगे।
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सात कंप्यूटर से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। 105 परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से ऑनलाइन कनेक्ट भी कर दिए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की भी निगरानी भी इसी से हो रही है। पांच फरवरी को प्रैक्टिकल का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
-- --