फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher Dies After Being Crushed Under Truck on Aligarh-Kanpur Highway, Body Recovered After Two Hours

कन्नौज: हाईवे पर बाइक सवार शिक्षक पर पलटा ट्रक, दो घंटे तक दबा रहा शव

Sat, 05 Sep 2026 12:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

Kannauj News: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। विपरीत दिशा से बाइक लेकर जा रहे शिक्षक पर सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Teacher Dies After Being Crushed Under Truck on Aligarh-Kanpur Highway, Body Recovered After Two Hours
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब दो घंटे तक शव ट्रक के नीचे दबा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुरसहायगंज के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी सचिन प्रजापति (27) शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक से ग्रीन फील्ड हाईवे पर जा रहे थे।

विज्ञापन

बताया गया कि वह हाईवे पर विपरीत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान झारखंड के जमशेदपुर से तार लादकर गाजियाबाद जा रहा ट्रक वहां पहुंचा। बाइक को सामने देखकर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार सचिन के ऊपर पलट गया। सचिन ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teacher Dies After Being Crushed Under Truck on Aligarh-Kanpur Highway, Body Recovered After Two Hours
सचिन प्रजापति फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

दो घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक को हटाने और उसके नीचे दबे सचिन को बाहर निकालने में करीब दो घंटे लग गए। जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए

सचिन की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सचिन अपने पीछे पत्नी प्रियंका और दो पुत्र तनिष्क व कुशाग्र को छोड़ गए हैं। सचिन विद्यालय में शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार के साथ परिचितों और मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed