{"_id":"5eb59a068ebc3e90b33afdeb","slug":"kisaanon-kee-jarooraton-ko-dhyaan-mein-rakhakar-kholee-jaen-jarooree-dukaanen-kannauj-news-knp559168126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खोली जाएं जरूरी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खोली जाएं जरूरी दुकानें
विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम शैलेष कुमार को ज्ञापन सौंपते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व अन्य।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन से खड़ी हुईं समस्याओं से किसानों को राहत दिलाने और उनकी जरूरतों की दुकानों को खुलवाने के लिए सपा नेता शुक्रवार को सदर एसडीएम शैलेष कुमार से मिले। उन्हें सौंपा ज्ञापन। एसडीएम ने सपा नेताओं को कृषि कार्य से जुड़े संयंत्रों की मरम्मत की दुकानें खोलने की अनुमति दी है।
लंबे समय से चले आ रहे लॉकडाउन से किसान और मजदूर परेशान हैं। कृषि यंत्रों की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे संबंधित दुकानें बंद हैं। इन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव ने एसडीएम सदर शैलेष कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कृषि यंत्रों और इनकी मरम्मत से जुड़ी दुकानें खुलवाने की अनुमति दी जाए। खाद, बीज, कीटनाशक की दुकानें भी खुलें। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा कराने की अनुमति दी जाए। इससे कि लोग बरसात से पहले मकानों का निर्माण पूरा करा सकें। मजदूरों को भी रोजगार मिल सके। मोची, साइकिल, बाइक मरम्मत, पंक्चर बनाने वाले कामगारों को काम करने की छूट दी जाए।
एसडीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण संबंधी छूट नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण कराया जा सकता है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निर्माण कराएं। मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। पंक्चर, बाइक, साइकिल मरम्मत की दुकानें खोलें।