फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj mein pade the aajaad hind phauj ke beej

कन्नौज में पड़े थे आजाद हिंद फौज के बीज

Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kannauj mein pade the aajaad hind phauj ke beej
फूलमती देवी मंदिर परिसर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ऐतिहासिक स्मृतियों में कन्नौज का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वर्ष 1940 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस कन्नौज आए थे। उन्होंने शहर के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर में परिसर आयोजित जनसभा में आजाद हिंद फौज के गठन की घोषणा की थी।
विज्ञापन

वर्ष 1938 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा। इसमें सीतारमैया को पराजित किया। महात्मा गांधी सीतारमैया के समर्थक थे। चुनाव को लेकर महात्मा गांधी ने कहा था कि यह उनकी हार है। इस वाक्य से नेता जी व्यथित हो गए। वह बापू का बहुत सम्मान करते थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद व कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। फारवर्ड ब्लाक का गठन किया। प्रो.रमेश तिवारी विराम ने बताया कि इसके बाद वह पूरे भारत की यात्रा के लिए निकले। यात्रा के दौरान ही वह कन्नौज आए। उनके कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद कन्नौज में कोई उनके स्वागत के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

कन्नौज के उत्साही नवयुवकों ने ऐसी स्थिति को देखते हुए आजाद नवयुवक संघ का गठन किया। इसमें रामगोपाल शुक्ल, जगदीश चंद्र दुबे, प्रकाश चंद्र अग्निहोत्री, राधेश्याम तिवारी, सत्तीलाल आदि कर्मठ सदस्य रहे। संस्था ने ही कन्नौज में उनका स्वागत किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कन्नौज यात्रा के दौरान मकरंदनगर में जीआईजी हवेली में ठहराया गया। जनसभा फूलमती देवी मंदिर परिसर में हुई। नेताजी ने अपनी ओजस्वी वाणी से हजारों की भीड़ को संबोधित किया। जन-जन को राष्ट्रीय क्रांति में योगदान के लिए प्रेरित किया। नवयुवक संघ के सदस्यों को हीरोज ऑफ कन्नौज कहकर मंच से सम्मान दिया। इस संगठन के नाम से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने बाद में अपनी सेना का नाम आजाद हिंद फौज रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed