{"_id":"64dfb96edb3d97bb3e006494","slug":"in-an-attempt-to-save-the-girl-the-bike-rider-fell-down-from-the-over-bridge-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1869-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवती को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ओवर ब्रिज से नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवती को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ओवर ब्रिज से नीचे गिरा
Sat, 19 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर उतरते समय युवती को बचाने के प्रयास में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी अजय (32) बाइक से गोलकुआं की ओर जा रहा था। तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज से उतरते समय सड़क पार कर रही युवती को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे युवक बाइक समेत ओवर ब्रिज से नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवती को भी चोटें आई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।