फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hail to Lord Parshuram and Radha Ballabh

Kannauj News: भगवान परशुराम व राधा बल्लभ की जय-जयकार

Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hail to Lord Parshuram and Radha Ballabh
शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
कन्नौज। सिद्धपीठ नगरकोट मां पीतांबरा माई के मंदिर में बुधवार से प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान परशुराम एवं राधा बल्लभ सरकार की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान परशुराम एवं राधा बल्लभ सरकार के जयकारों से इत्रनगरी की गालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन


सबसे आगे लिल्ली घोड़ी के कलाकारों का करतब देखते ही बना। वहीं, डीजे पर राधा कृष्ण बने कलाकार नृत्य कर रहे नगरवासियों को खूब भाए। इसमें महिलाओं ने नृत्य कर भागेदारी की। बैंड ने धार्मिक स्वर लहारियां बिखेरी। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने मूर्तियों का पूजन कर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा हाजी गंज, हरीनगर, पकरिया टोला, लाखन तिराहा, नगर पालिका रोड, राम नरायन चौराहा होते हुए बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंची, जहां पूजन किया गया। वापसी में फर्श रोड, ताल वारान, पीतल मंडी, बख्शी चौराहा, छोटा चौराहा ,पाटा नाला होते हुए वापस नगर कोटि मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार से लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यज्ञाधीश स्वामी रामदास महाराज भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम एवं राधा बल्लभ सरकार को जगाया और आरती करने के बाद विधि विधान पूर्वक मुख्य यजमान विपिन दीक्षित एवं उनकी पत्नी रजनी ने पूजन कर स्नान कराया। यात्रा में सुबोध दीक्षित, अतुल दीक्षित, मनोज दीक्षित, कन्हैया दीक्षित, छोटू दीक्षित, आचार्य पंडित कौशल महाराज, पंडित ओम नमो नारायण ,पं. रितिक आदि ने पूजन कर स्नान कराया। इसके बाद मूतियों का श्रृंगार किया। यात्रा में शामिल होने आए संतों को को विपिन दीक्षित ने अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा में पुलिस बल सक्रिय रहा। यात्रा में संजय सामवेदी, शिवप्रताप मिश्र उजाला, दिनेश दुबे, सुशील जैन, सागर दुबे, प्रकाश शर्मा, विष्णु शुक्ला बिब्बी, हिमांशु शुक्ला, शिवम गुप्ता, अंबरीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed