फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goods and cash worth lakhs stolen from liquor shop

Kannauj News: शराब की दुकान से लाखों का माल और नकदी पार

Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash worth lakhs stolen from liquor shop
छिबरामऊ। ग्राम अकबरपुर में स्थित एक देसी शराब और बियर कंपोजिट दुकान को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर शराब, बियर की पेटियां, नकदी और यहां तक कि दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर व इन्वर्टर-बैटरी भी पार कर दी। चोरी गए माल की ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी अमित कुमार गुप्ता की अकबरपुर में देसी शराब व बियर कंपोजिट की दुकान है। अमित गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसे। सुबह सेल्समैन सुमित दुबे और उनके भाई ने फोन पर अमित को चोरी की घटना की जानकारी दी, जब वह दुकान पर पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ मिला और दुकान से देसी शराब की 25 पेटी और 25 पौव्वा, बियर की 21 पेटी व 41 केन के अलावा गोलक में रखे 5600 पये गायब थे। शातिर चोरों ने न सिर्फ शराब और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, इन्वर्टर व बैटरी भी साथ ले गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed