फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against eight Kanwariyas for breaking barriers during DJ dispute.

Kannauj News: डीजे विवाद में बैरियर तोड़ने वाले आठ कांवड़ियों पर प्राथमिकी

Tue, 25 Aug 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
FIR against eight Kanwariyas for breaking barriers during DJ dispute.
कन्नौज। कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त डीजे ले जाने को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच हुआ तीखा विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। 21 अगस्त की रात हुए इस भारी हंगामे, पुलिस से अभद्रता और बैरियर तोड़ने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आठ नामजद समेत 10-15 अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक, बिलग्राम निवासी हिमांशु गुप्ता और कन्नौज के ग्वाल मैदान निवासी सुमित यादव साथियों के साथ अतिरिक्त डीजे ले जाने की जिद्द पर अड़ गए थे। पुलिस ने जब नियमों का हवाला देकर उन्हें रोका, तो माहौल गरमा गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और जबरन बैरियर तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उपद्रव के बाद सभी युवक रात 8:30 बजे सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर छिड़े इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। स्थिति इतनी नाजुक हो गई कि रात करीब 10:30 बजे सदर कोतवाल द्वारा इस्तीफा तक देने की बात कहे जाने के बाद ही कांवड़िया शांत हुए और धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


निष्पक्ष होगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। एसपी विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसी वादे के तहत उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed