फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Durga Vahini District Co-Convenor dies during delivery

Kannauj News: प्रसव के दौरान दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की मौत

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Durga Vahini District Co-Convenor dies during delivery
कन्नौज/फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। क्लीनिक संचालक नीतू को लेकर फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल आया। वहां डॉक्टर ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। क्लीनिक संचालक नीतू के शव को छोड़कर भाग गया। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी नीतू यादव (32) पत्नी रविंद्र यादव दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका थी। बच्चों के साथ वह सौरिख में तिर्वा रोड पर किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह बच्चे के साथ तिर्वा रोड पर स्थित निर्मला नर्सिंग होम ने भर्ती हो गई। सामान्य डिलीवरी हुई, महिला ने बेटी को जन्म दिया। पिता दिनेश शर्मा का आरोप है कि प्रसव के कुछ देर बाद नीतू की हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक महिला को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहा था। तभी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल संचालक शव को लोहिया अस्पताल में रखवाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




कानपुर के कल्याणपुर निवासी पिता दिनेश शर्मा ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

....

ताला डाल भागे अस्पताल कर्मी
दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका की मौत होने की जानकारी होते हुए अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बाहर लगे बोर्ड उखाड़कर अंदर रख दिए और अस्पताल में ताला डालकर मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इधर उधर कर्मचारियों को तलाश किया, लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



...

सर्वज्ञ ने संभाला मां का शव व नवजात बहन

महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक शव व नवजात बच्ची को लोहिया अस्पताल में मृतका के पुत्र सर्वज्ञ (14) के साथ छोड़कर बिना कुछ बताए मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ साथ अस्पताल मेें मौजूद लोगों ने अस्पताल संचालक के इस कृत्य की घोर निंदा की।

....

जानकारी होते ही पहुंचे पदाधिकारी
दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका की मौत की जानकारी होते ही दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में शोक है। कस्बे से कई पदाधिकारी लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंच गए। सभी ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम शुभ्रांत शुक्ला व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

-----
16 साल पहले किया था प्रेम विवाह

नीतू ने लगभग 16 साल पहले वीरपुर निवासी रवींद्र यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। पिछले छह माह पहले पति से विवाद होने के कारण वह पुत्र सर्वज्ञ के साथ तिर्वा रोड पर किराये के मकान में रहने लगी थी। जबकि उसका पति रवींद्र मैनपुरी में रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed