फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do pakshon mein khoonee sangharsh mein vrddh kee maut, 13 ghaayal

दो पक्षों में खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत, 13 घायल

Wed, 06 May 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
do pakshon mein khoonee sangharsh mein vrddh kee maut, 13 ghaayal
मेडिकल कालेज में भर्ती रामनाथ की पत्नी सुमा देवी। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। शराब के नशे में दो पक्षों के बीच धारदार हथियार चल गए। इसमें 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। एक वृद्ध की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान बुधवार दोपहर मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत है। एसपी के आदेश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव जसपुरा गोपालपुर निवासी मुलायम पुत्र धनीराम मंगलवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में पड़ोसी रामनाथ (65) पुत्र मिट्ठू लाल को गाली दे रहे थे। रामनाथ ने विरोध किया तो मुलायम मारपीट करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। मारपीट के साथ मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चल गए। करीब आधा घंटे तक चले खूनी खेल में रामनाथ, इनकी पत्नी सुमा देवी, बेटा राम प्रताप, बहू अनीता, मीरा देवी पत्नी लाखन सिंह, चिंताश्री पत्नी बादाम सिंह, मीरा देवी पत्नी जितेंद्र और जितेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मुलायम सिंह, चौकीदार रामबाबू पुत्र रामस्वरूप, राधिका, डोली, विनीता देवी पुत्री जवाहर और कमला देवी पत्नी जवाहर घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद सभी घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वृद्ध रामनाथ की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रामनाथ की मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत के साथ दोनों पक्षों के बीच तनाव है। मामले की जानकारी के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दर्ज की गई है। छानबीन के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ के सिर में घोप दिया था हंसिया
शराब के नशे में मुलायम सिंह ने पड़ोसी रामनाथ के सिर में बांस के डंडे में बंधा हंसिया घोप दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed