{"_id":"ad796e79d74015669b2c14989f6a2b21","slug":"ddc-became-husband-and-wife-bdc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति डीडीसी और पत्नी बनीं बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति डीडीसी और पत्नी बनीं बीडीसी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव ने बेशक अबकी वोटरों ने दिग्गजों को धूल
विज्ञापन
चटा दी हो, पर विकास खंड सौरिख के वोटरों ने नया इतिहास रचा है। यहां पति
ने जहां जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीता हो। वहीं उनकी पत्नी को वोटरों
ने अपना क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनकर रिकार्ड कायम किया है।
नगर पंचायत सौरिख की पूर्व चेयरमैन नीलम बबली यादव के पति रणवीर सिंह यादव अबकी जिला पंचायत के वार्ड 18 से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे, जबकि वह क्षेत्र पंचायत के वार्ड 44 वीरपुर से सदस्य पद के लिए मैदान में थी। मतगणना के बाद की गई परिणामों की घोषणा में नीलम यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित की गई।
उनका परिणाम आने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे उनके पति रणवीर सिंह यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने कुलदीप यादव को 2116 मतों से हराया। पति-पत्नी के चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने दोनों को फूल-मालाओं से लाद दिया।