फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Damini app will tell the place of lightning strike

Kannauj News: दामिनी एप बताएगा बिजली गिरने का स्थान

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Damini app will tell the place of lightning strike
तालग्राम। दामिनी एप समय पर लोगों को बिजली गिरने की जानकारी देगा। इसकी सहायता से समय पर बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर साथ साथ सड़क पर चलने मुसाफिर पेड़ों के नीचे खड़े मवेशी बिजली गिरने पर हादसे का शिकार हो जाते है। थोड़ी सी सतर्कता और जागरूकता से हम दैवी आपदा से बच सकते है। इसके लिए सभी को अपने मोबाइल पर दामिनी एप डाउनलोड करना होगा। यह एप बारिश में सुरक्षा कवच का काम करेगा।

अनौगी कृषि वैज्ञानिक केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र ने बताया कि यह एप मौसम के अनुसार दो घंटे पूर्व जानकारी देता है। कि 48 से 50 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिर सकती है। दामिनी एप के अलावा भारत मेघदूत एप मौसम आंधी तूफान और बिजली की सटीक जानकारी देता है। इस लिए अपने मोबाइल पर इसको भी डाउनलोड अवश्य करलें।
विज्ञापन

----

बिजली से बचाव को बारिश में इन बातों का रखें ख्याल
बारिश के दौरान सबसे ज्यादा बिजली पेड़ों पर गिरती है। बारिश से बचने के लिए पेड़ो के नीचे न खड़े हो। बारिश में बादल गरज रहे हो तो मोबाइल फोन पर बात न करे हो सके तो बंद कर दे। धातु की छतरियों का प्रयोग न करें। खिड़की, दरवाजे, बरामदे में न खड़े हो और दीवार के सहारे झुककर न खड़े हो। खेत खलिहान में सूखी लकड़ी या फिर प्लास्टिक पर खड़े हो, इकट्ठे खड़े नहीं होना चाहिए, अगल अगल खड़े हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed