{"_id":"58372df24f1c1b242413cca6","slug":"the-young-man-robbed-roadways-bus-jhrkhuranon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक अजीत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में यात्रा के दौरान एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में परिचालक उसे जीटी रोड पर सड़क किनारे उतार कर चला गया। राहगीरों ने युवक को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम अस्पताल पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए। उन्नाव के हसनगंज थानांतर्गत ग्राम कुरौरा निवासी राजू रावत का बेटा अजीत कुमार (25) दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी नौकरी करता है। बुधवार देर शाम वह गांव जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ।
यात्रा के दौरान रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। गुरुवार सुबह रोडवेज बस परिचालक उसे बेहोशी की हालत में जीटी रोड पर सड़क किनारे उतार कर चला गया। युवक को पड़ा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद होश आने पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई। युवक ने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में रखी साढ़े सात हजार रुपये, मोबाइल व बैग ले गए। दोपहर बाद अस्पताल पहुंचे परिजन युवक की हालत में सुधार होने पर उसे अपने साथ ले गए।