{"_id":"57d6f7664f1c1bb53dd47546","slug":"part-stole-jewelry-for-women-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर चुराकर भाग रही महिलाओं को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर चुराकर भाग रही महिलाओं को दबोचा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में बैठी तीनों महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की एक सराफा दुकान से हजारों रुपये कीमत के जेवरात चुराकर कार से भाग रही तीन महिलाओं और उनके दो साथियों को पुलिस ने तालग्राम क्षेत्र से दबोच लिया। बदमाशों को माल समेत सौरिख थाने लाया गया है। कस्बे में गौरव-सौरभ ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार सुबह दुकान पर गौरव बैठा था। तभी तीन महिलाएं दुकान पर आईं। इसमें एक महिला की गोद में बच्चा था। महिलाओं ने कुंडल और टाप्स दिखाने को कहा।
गौरव ने बताया कि उसने कई जोड़ी सोने के टाप्स और कुंडल दिखाए पर महिलाओं ने पसंद न आने की बात कही। इस पर जब उसने जेवर रखने चाहे तो देखा उसमें से कुछ टाप्स कम हैं। इस बीच तीनों महिलाएं दुकान से कुछ दूर जा चुकी थीं। जब तक वह महिलाओं को रोकता तो वे नीले रंग की कार पर सवार होकर चली गईं। उसने तत्काल इसकी सूचना खड़िनी चौकी पुलिस को दी और स्वयं बाइक से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।
इसके बाद एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तालग्राम स्थित हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच तालग्राम में खिरिया पुल के पास दारोगा शिवभगवान सिंह ने गाड़ी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। जामा तलाशी में गाड़ी से सराफा दुकान से चोरी हुआ माल बरामद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस पकड़े गए बदमाशों को कार समेत सौरिख थाने ले गए। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने पहचान अजीतमल मोनिकापुर्वा निवासी सुनील कुमार उर्फ छुन्ना पुत्र निगमचंद, अछल्दा मोहम्दाबाद निवासी कार चालक रवी कुमार पुत्र प्रेमचंद्र दोहरे, कानपुर देहात के अमरोहा निवासी सुनील की पत्नी विमलेश, गुड्डू की पत्नी प्रीती तथा राजकुमारी पत्नी संजय बताया है। सराफा व्यवसायी ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। एसपी ने बदमाश पकड़ने वाले दारोगा की भी पीठ थपथपाई।