{"_id":"6af362dadeb3bce183016149","slug":"haryana-stf-brings-main-accused-afifuddin-to-badaun-on-remand-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177375-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्य आरोपी अफीफुद्दीन को रिमांड पर बदायूं लेकर आई हरियाणा एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्य आरोपी अफीफुद्दीन को रिमांड पर बदायूं लेकर आई हरियाणा एसटीएफ
विज्ञापन
बदायूं के लावेला चौक पर गन हाउस संचालक के घर के बाहर खड़ी हरियाणा एसटीएफ की गाडियां। स्रोत पुलि
बदायूं। हरियाणा में 25 हजार कारतूसों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अफीफुद्दीन उर्फ बॉबी उर्फ मुन्ना खान को मंगलवार को हरियाणा एसटीएफ कस्टडी रिमांड पर लेकर बदायूं पहुंची। टीम ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर शहर में कई बिंदुओं पर छानबीन की। इस दौरान कारतूसों की खरीद-फरोख्त, उनके भंडारण, सप्लाई और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई।
सिविल लाइंस थाना में आमद दर्ज कराने के बाद कारतूस तस्करी के आरोपी अफीफुद्दीन के लावेला चौक स्थित घर लेकर पहुंची। घर पर करीब 15 मिनट छानबीन और पूछताछ के बाद हरियाणा एसटीएफ दोबारा सिविल लाइंस थाने पहुंची। एसटीएफ की टीम करीब पौने घंटे बदायूं में रही। इसके बाद आरोपी को लेकर हरियाणा रवाना हो गई।
एसटीएफ जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां और किस उद्देश्य से सप्लाई करने थे। कारतूसों की खेप बदायूं में लाकर किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। पूछताछ में आरोपी के संपर्कों, मोबाइल फोन और कॉल डिटेल के आधार पर उसके नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ यह भी पता लगा रही है कि बदायूं में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे। कारतूसों की खरीद-बिक्री में उनकी क्या भूमिका थी। इसके अलावा गन हाउस से जुड़े दस्तावेजों और कारतूसों के लेनदेन की जानकारी भी जांच के दायरे में है।
गौरतलब है कि तीन नवंबर को हरियाणा के झज्जर जिले में रोहड़ टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने दो गाड़ियों से करीब 25 हजार कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में अफीफुद्दीन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब मुख्य आरोपी को लाकर तस्करी के नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि हरियाणा एसटीएफ के आरोपी की रिमांड का आज अंतिम दिन था। इस कारण हरियाणा एसटीएफ उसका घर खंगालने पहुंची थी। कुछ समय बिताने के बाद टीम लौट गई। स्थानीय स्तर पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।