{"_id":"6af36297164e9ba6c908e367","slug":"opposition-to-preparations-for-a-ritual-leads-to-home-invasion-and-assault-four-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1016-184438-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पूजा की तैयारी का किया विरोध, घर में घुसकर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पूजा की तैयारी का किया विरोध, घर में घुसकर मारपीट, चार घायल
Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद। रसूलपुर गांव में गोवर्धन पूजा की तैयारी को लेकर विवाद हो गया। पूजा का सामान घर के बाहर रख रहे एक व्यक्ति का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामकुंवर का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर गोवर्धन पूजा के लिए सामग्री रख रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के राजू, शेर सिंह, अनिल और सुनील पुत्र रामपाल वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने गोवर्धन पूजा का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
रामकुंवर और उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडों, लात-घूंसों तथा हाथ के कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में रामकुंवर, धर्मेंद्र सिंह, राजपाल और रूपवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से बचाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का इलाज कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।