{"_id":"6af362ba55196a59720553e5","slug":"12-people-including-a-couple-injured-in-a-physical-altercation-seven-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1024-154658-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मारपीट में दंपती समेत 12 लोग घायल, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मारपीट में दंपती समेत 12 लोग घायल, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के शंकरपुर और अमृतपुर गांव में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दंपती समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम न्यायालय बिधूना में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
शंकरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामकिशन और उनकी पत्नी श्यामा देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में दोनों घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं अमृतपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में श्याम सुंदर, सनी व मंगल पुत्रगण नंदकिशोर, रामराज, देसराज व हनुमत पुत्रगण प्रभुदयाल, लाला राम पुत्र रमेश, विक्रम पुत्र मंत्री, जसवंत पुत्र रामस्वरूप व जितेंद्र पुत्र जसवंत निवासी अमृतपुर शामिल हैं। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में अजय पुत्र जसवंत सिंह, रामचंद्र पुत्र सोनेलाल (58), अंशु पुत्र हरि सिंह (20), रामनारायण पुत्र प्रेमचंद्र (21), जयनारायण पुत्र प्रेमचंद्र (26), निवासी अमृतपुर, सुमित पुत्र सुनील कुमार (24), निवासी शंकरपुर व सत्यम पुत्र रामशंकर वर्मा (19), निवासी जीतापुर्वा शामिल हैं। पुलिस ने सभी सात आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय बिधूना में पेश किया।
न्यायालय से सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना प्रभारी अनिलेश कुमार ने बताया सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।