Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stone pelting and firing between two parties due to enmity, police also attacked

Auraiya News: रंजिश में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, पुलिस पर भी हमला

Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing between two parties due to enmity, police also attacked
अयाना। थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव व फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस के ऊपर भी पथराव कर दिया। हालांकि कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बाइबन रमेश चंद्र ने अयाना थाना में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे 112 नंबर पर गांव में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने की सूचना मिली थी। इस पर वह हेड कांस्टेबल महेश गुप्ता, कांस्टेबल प्रदीप व पुष्पेंद्र को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि गलियों में ईंट पत्थर पड़े हुए थे। मामला बढ़ता देख सूचना पर एसपी को दी गई। उधर, सूचना पर अयाना, अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर, औरैया कोतवाली और महिला थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई, लेकिन इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर पुलिस से अभद्रता व पथराव कर दिया। इसके बाद एएसपी आलोक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं, चौकी प्रभारी रमेश चंद्र की तहरीर पर अयाना थाने में 21 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष के असेवा निवासी मोहर सिंह, रामलखन, डालचंद निषाद, पीपरपुर थाना इकदिल जिला इटावा निवासी पीयूष। वहीं, दूसरे पक्ष से रघुराज सिंह, धर्मेंद्र, रोहित, मिथुन, रोहित सिंह घायल हो गए थे। सभी घायलों का सीएचसी अयाना में डॉक्टरी परीक्षण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
फूलनदेवी की जयंती से चल रहा विवाद
समाजवादी पार्टी से सांसद रहीं फूलनदेवी की जयंती पर गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कई दिन तक गांव में पुलिस व पीएसी तैनात रही थी। हालांकि उस समय दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। अब एक बार फिर से विवाद पनप गया है।
इनसेट-
गोली चलने की रही सूचना, पुलिस ने किया खारिज
असेवा गांव में दोनों पक्षों के विवाद के दौरान गोली चलने की अफवाह उड़ती रही, लेकिन एएसपी आलोक मिश्रा ने इसे खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि गांव में गोली चलने की सूचना गलत है।
इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
रवि निवासी ग्राम बीजलपुर थाना अयाना , डाल चंद्र, मोहर सिंह, नरेंद्र सिंह, ललई, संदीप, विशाल, संजीव, शिवम, गोलू, रोहित सेंगर, रोहित सेंगर, मनू उर्फ गुड्डू सेंगर, धर्मेंद्र, कृपाल सिंह, विशाल, योगेश, विकास सविता, मोनू, नवल व 50-60 व्यक्ति अज्ञात निवासी असेवा थाना।

वर्जन
दोनों पक्षों के विवाद पर पुलिस पहुंची थी। वहां कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली थी। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। -आलोक मिश्रा,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed