{"_id":"6af362aaeb8b0436c2088a97","slug":"14-arrested-in-gambling-sirsa-news-c-128-1-sir1004-168202-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 14 जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 14 जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद
Wed, 11 Nov 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर सीआईए सिरसा पुलिस ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने रंगड़ी रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से 14 जुआरियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख 93 हजार 290 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
सीआईए स्टाफ सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त पर थी। टीम गौशाला मोहल्ला से शिवपुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना थी कि रंगड़ी रोड के पास एक टेंट हाउस के मकान में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को गंभीरता से लिया। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और सभी 14 लोगों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में रोहताश, गुरमीत सिंह, बलविंद्र सिंह, रोहित कुमार, विजय, राकेश, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण चंद, राम गौतम शर्मा, नरेंद्र, संदीप, अरुण और ओमप्रकाश शामिल हैं।
ये सभी गोशाला मोहल्ला सिरसा के निवासी हैं। इन सभी के खिलाफ सदर थाना सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।