Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Placed the three bodies on the road, blocked traffic, and raised slogans.

Kannauj News: तीनों शव सड़क पर रख कर लगाया जाम, की नारेबाजी

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Placed the three bodies on the road, blocked traffic, and raised slogans.
इंदरगढ़। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से मातम छा गया और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों के साथ परिजन ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस कारण चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस ने नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और फरार कार व चालक की गिरफ्तारी की मांग की। शाम सवा सात बजे पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद ठठिया और तिर्वा थाने की पुलिस के साथ एएसपी अजय कुमार, सदर सीओ सुरेश कुमार और सीओ कुलवीर सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी विजय (35) शिक्षा मित्र थे। उनका विसनापुर गांव में मकान है। सोमवार देर रात वह गांव के ही आशीष (24), उनके बड़े भाई मनीष (28) और वेद प्रकाश (50) के साथ एक ही बाइक से विसनापुर स्थित मकान पर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कचाटीपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय, मनीष और वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

तिर्वा। हादसे में जान गंवाने वाले विजय (35) की शादी पांच साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी और दो साल का मासूम बेटा है। अभी बच्चे ने ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया। जिस पिता की उंगली पकड़कर उसे चलना सीखना था, अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा। पत्नी की आंखों के सामने पूरी जिंदगी का सहारा छिन गया। मासूम को शायद अभी इस बात का अहसास भी नहीं है कि उसके पिता अब कभी घर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की चल रही थी बातचीत
गांव निवासी शशिकांत के दो बेटे मनीष और आशीष खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार को उम्मीद थी कि बड़े बेटे मनीष की शादी कर घर में नई खुशियां आएंगी। ग्रामीणों के मुताबिक, जल्द ही उसकी शादी को लेकर बातचीत भी चल रही थी। पिता बड़े बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के सपने देख रहे थे, लेकिन किस्मत ने ऐसा दर्द दिया कि अब उन्हें उसी बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा। हादसे में मनीष की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया, जबकि छोटा बेटा आशीष जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


पिता का शव देख बेटों का रो-रोकर हाल बेहाल
वेद प्रकाश अपने चार बेटों के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे। दो बेटों की शादी हो चुकी है। परिवार में खुशियों के बीच अचानक हुए हादसे ने पिता को हमेशा के लिए छीन लिया। पिता का शव देखकर बेटों का रो-रोकर हाल बेहाल था। घर के जिस आंगन में पिता की आवाज गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed