फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kalindi Express beatings, Chinauti

कालिंदी एक्सप्रेस में मारपीट, छिनौती

Wed, 05 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 05 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express beatings, Chinauti
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज। कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गले की चेन और पर्स छीन लिया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रेन के कन्नौज पहुंचने पर यात्रियों ने शोर मचाया। इस दौरान कई बदमाश भाग निकले, जबकि आरपीएफ एवं जीआरपी ने चार को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


 कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में कल्याणपुर स्टेशन से शाम छह बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-1 निवासी भारत सिंह पुत्र सुखराम सिंह अपनी पत्नी अनीता सिंह, बेटी आरती, साली अंजलि, साले शिवा कुमार के साथ रवाना हुए। शिवराजपुर स्टेशन से कुछ युवक बोगी में चढ़े। वे महिलाओं के पास गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने अनीता के गले की चेन और कान का कुंडन और पर्स छीन लिया। मारपीट के दौरान अनीता का सिर फट गया। अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। ट्रेन के कन्नौज स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने शोर मचाया। आरपीएफ एवं जीआरपी मौके पर पहुंची, तब तक कुछ युवक भाग निकले। इस दौरान जीआरपी ने चार युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों से जीआरपी पूछताछ कर रही है। घायल अनीता सहित तीन लोगोें का मेडिकल कराया गया। जीआरपी कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज मीटिंग के सिलसिले में कानपुर गए हैं। उनके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed