{"_id":"59399c774f1c1b6c519c8656","slug":"fighting-in-quota-selection-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन की बैठक में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा चयन की बैठक में मारपीट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत घर के बाहर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पीटता सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीपुर में राशन कोटा चयन में बैठक में गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मतदान प्रक्रिया में दूसरे गांवों के लोगों के शामिल होने से कई प्रत्याशी व उनके समर्थक भड़क गए। इस बीच लोगों में खींचतान के साथ ही धक्कामुक्की और मारपीट शुरू हो गई। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने पीटकर खदेड़ दिया। इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू कराई गई।
गुरुवार को छिबरामऊ विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुबरियापुर के मजरा पृथ्वीपुर, मठिया नगला, भौसेनगला, मनिकापुर, महुआ नगला, नगला कहारन की कोटा चयन प्रक्रिया ग्राम पृथ्वीपुर के पंचायतघर में हुई। युवा कल्याण अधिकारी वीपी शुक्ला, एडीओ पंचायत यदुनंदनलाल, पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार व चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव, प्रधान पति राजपाल सिंह चौहान ने बैठक शुरू कराई। चयन प्रक्रिया के दौरान अन्य कई गांवों के लोग भी आ गए। ग्राम पृथ्वीपुर की नीलम पत्नी रजनेश कुमार और सीमा देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह व ग्राम भौसेनगला की शशि कुमार पुत्र जगवीर सिंह ने राशन दुकान के लिए अपनी दावेदारी की। अधिकारियों ने प्रत्याशियों के समर्थकों की गिनती शुरू की। इस बीच दूसरे गांवों के लोगों के शामिल होने की जानकारी पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों में धक्कामुक्की और मारपीट शुरू हो गई।
पुलिसकर्मियों ने हंगामा और मारपीट कर रहे लोगों की पिटाई कर उन्हें खदेड़ दिया। बैठक से बाहरी तत्वों को भी हटा दिया गया। एडीओ पंचायत यदुनंदनलाल ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों के सामने वोटिंग कराई गई, जिसमें नीलम पत्नी रजनेश को सबसे अधिक वोट मिले। इस वजह से उनका चयन कर लिया गया। अनुमोदन के लिए पत्रावली बनाकर उपजिलाधिकारी के पास भेज दी जाएगी। वहीं अन्य प्रत्याशियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति की। अधिकारियों का कहना है कि चयन निष्पक्ष तरीके से हुआ। इसमें कोई पक्षपात नहीं किया गया। चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।