फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car riders miscreants looted cash from rural

कार सवार बदमाशों ने ग्रामीण से नगदी लूटी

Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car riders miscreants looted cash from rural
घायल सुभाषचंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम नगला आम के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे अधेड़ घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर घायल को कार में बैठा लिया और रास्ते में उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



ग्राम महमूदपुर कीरत निवासी सुभाषचंद्र (50) पुत्र सीताराम सोमवार को नाती अनुज (15) के साथ नगर की आर्यावृत ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने के लिए साइकिल से आ रहा था। ग्राम आम नगला के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सुभाषचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने बताया कि घटना के बाद कार सवारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहकर कार में बैठा लिया और उसके नाती को अन्य परिवारीजनों को बुलाने की बात कहकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


कार सवारों ने रास्ते में उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद कार सवार एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर उतार कर भाग निकले। जानकारी पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना घायल को उपचार के लिए कन्नौज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed