फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank manager's daughter dies of bullet

बैंक मैनेजर की बेटी की तमंचे की गोली से मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 27 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bank manager's daughter dies of bullet
जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की जसोदा शाखा के मैनेजर की बेटी की गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। उसके सीने में 315 बोर के तमंचे से गोली लगी है। वह बीएड की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल का कहना है कि आत्महत्या व हत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


 मूलरूप से औरैया शहर के ठठराई मोहल्ला निवासी विजय वर्मा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक जसोदा शाखा में मैनेजर हैं। उनके बड़े बेटे रवि कुमार की तीन साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। यहां पत्नी, पुत्री अन्नू वर्मा एवं छोटे बेटे राहुल के साथ नसरापुर में तिर्वा रोड स्थित बंद कालोनी में रहते हैं। गुरुवार को उनकी छोटी बेटी रुचि (23) की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर राहुल कालोनी में स्थित एक दुकान पर बैठा था। पत्नी व बड़ी बेटी नीचे के कमरे में थी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि इसी बीच छोटी बेटी रुचि (23) छत पर बने स्टोर रूम में गई और 315 बोर के तमंचे से सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में मौजूद उनकी बड़ी बेटी अन्नू वर्मा ऊपर पहुंची। रुचि को खून से लथपथ देख उसने शोर मचाया और भाई को मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। आननफानन में रुचि को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद वे शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल आमोद कुमार सिंह और उप निरीक्षक जंग बहादुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में जांच पड़ताल की तो तमंचा बरामद हो गया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। परिजनों से पूछताछ की। शाम को बैंक मैनेजर विजय कुमार वर्मा ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने की तहरीर दी। बताया कि बेटी रुचि कुछ दिन से तनाव में दिख रही थी। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बैंक मैनेजर के घर से तमंचा मिला है, इसलिए आर्म्स एक्ट में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छत पर आसपास से किसी के पहुंचने का रास्ता नहीं है। चूंकि छात्रा के सीने में गोली लगी है। ऐसे में आत्महत्या के साथ ही हत्या के एंगल पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed