फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

तालग्राम। ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर मेें गंभीर चोट लगी है।

थाना तालग्राम के ताहपुर निवासी अमन कुमार पटेल (21) पुत्र बृजराज उर्फ राजू पटेल कस्बे के मुख्य बाजार में परचून की दुकान रखे है। शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब वह बाइक में पेट्रोल भरवाने तालग्राम फिलिंग स्टेशन जा रहा था। गांव का दोस्त बादल पटेल (18) पुत्र बाबूराम पटेल भी साथ में था। रसूलावाद गांव से आगे बाबा चंदन सैय्यद मजार के समीप सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला। अमन व बादल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह व चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन कानपुर लेकर गए। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed