फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 14 Feb 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तालग्राम(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर ओवरटेक के प्रयास में कंटेनर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। युवक चचेरी बहन के तिलक में बाइक देने मछैरया गांव जा रहा था।
विज्ञापन



कानपुर देहात के रसूलाबाद चंदनपुरवा निवासी अतरसिंह (25) पुत्र रामगोपाल चचेरी बहन का तिलक लेकर तालग्राम के मछैरया गांव आया था। यहां रहने वाले पूर्व प्रधान अमर सिंह के भतीजे पंकज पुत्र सरमन के साथ उसकी चचेरी बहन की शादी तय हुई है। तिलक में पल्सर बाइक देनी थी। वह उसी को लेकर निकला था। साथ में डेरा मंगलपुर फत्तेपुर निवासी राजू (30) भी था। वह बाइक चला रहा था। सात करीब सवा आठ बजे तालग्राम के हिम्मतनगला बमरौली के बीच तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर ओवरटेक के प्रयास में कंटेनर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे अतरसिंह की मौके पर मौत हो गई। राजू घायल हो गया। चालक कंटेनर समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। चेकिंग लगाकर कंटेनर की तलाश शुरू की। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। जानकारी परिजनों को दी गई। हादसे की जानकारी पर तिलक समारोह में सन्नाटा छा गया। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अतर सिंह सिर के बल जमीन पर गिरा था। गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। अतर सिंह की सात माह पहले सोनी से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे हुआ हादसा, हेलमेट होता तो बच जाती जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed