फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   18 Harvesting the crop of Dalit farmers

18 दलित किसानों की फसल जोत कर की नष्ट

Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 04 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
18 Harvesting the crop of Dalit farmers
फसल
पट्टे की जमीन पर कब्जे की नीयत से दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर गांव के 18 किसानों की तैयार खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। किसानों के विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर की है।
विज्ञापन


मीरपुर के दलित राजेश कोरी, पातीराम, जगतनाथ, हरिबाबू, सरमन, राम खिलावन, राम लखन, श्याम मोहन, सूरज, राजेश्वरी, राम बेटी, धनीराम, शांतिदेवी, सुरेश, कमलेश, सुरेंद्र, रामदास और बिटोली देवी को करीब 10 साल पहले गरीबी के चलते जिला प्रशासन द्वारा खेती योग्य जमीन का पट्टा आवंटन हुआ था। इससे उक्त लोग आवंटित जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। एक दिसंबर को गांव के ही वीरेंद्र, अनिल सिंह, राजू सिंह, मनीष सिंह, बृजराज, अमरेंद्र सिंह व विमलेंद्र सिंह कब्जे की नियत से दो ट्रैक्टर लेकर खेतों पर पहुंचे। यहां उक्त किसानों की खड़ी सरसों की फसल को हैरो चलाकर नष्ट कर दिया। किसानों के विरोध पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पीड़ित किसान राजेश कोरी की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed