फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फौजी का शव आते ही मचा कोहराम

फौजी का शव आते ही मचा कोहराम

Mon, 18 Feb 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
फौजी का शव आते ही मचा कोहराम
सौरिख। रिटायर्ड फौजी की गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भटपुरी निवासी ब्रजमोहन सिंह (42) पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव मार्च 2018 में हवलदार पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान में वह गाजियाबाद में एक प्रापर्टी डीलर के यहां गनमैन की नौकरी कर रहे थे। वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। भाई निर्मल सिंह ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनका दोस्त राजन उसे अपने साथ 13 फरवरी को नौकरी दिलाने के लिए गाजियाबाद ले गया था। वहां उनके भाई ने सेक्टर-12 प्रताप बिहार विजयनगर गाजियाबाद निवासी प्रापर्टी डीलर व पूर्व पार्षद पिंटू यादव के यहां गनमैन की नौकरी कर ली थी और वह उनके मकान में ही रह रहा था। 16 फरवरी की रात करीब तीन बजे उनकी गोली लगने से मौत हो गई। सुबह पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रापर्टी डीलर पिंटू यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पत्नी प्रभा देवी, पुत्र गौरव व पुत्रियां सारजू और प्रियांशी का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed