फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child turns out to be a clever thief in Chhibramau, four arrested

Kannauj News: छिबरामऊ में बच्चा निकला शातिर चोर, चार गिरफ्तार

Tue, 01 Apr 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Child turns out to be a clever thief in Chhibramau, four arrested
पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। - फोटो : पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी।
कन्नौज। छिबरामऊ शहर में एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस महकमे को हिला दिया। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की तो विश्वास नहीं हुआ। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला एक बच्चा निकला। उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रुपयों की चोरी कर ली। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख रुपये के आभूषण व 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की वारदाताें के बाद चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। हर जगह पुलिस को एक बच्चा दिखाई दिया। पुलिस ने मशक्कत कर बच्चे को पकड़ा और जब उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि नई बस्ती जेरकिला छिबरामऊ निवासी आफताब, मोहल्ला तिवारियान निवासी आर्यन राठौर तथा फर्रुखाबाद के मोहल्ला नवाब दिलावरगंज थाना मऊ दरवाजा निवासी हिमांशु राठौर के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से 90 ग्राम सोना, 1350 ग्राम चांदी व 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। 10 लाख रुपये का माल बरामद किया है। तीन आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि बच्चा चोर को बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेजा गया है। इस दौरान एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नौसिखिया चोरों ने बड़ी सफाई से की चोरी
एसपी ने बताया कि कोई सहज विश्वास नहीं करेगा कि पकड़े गए चारों चोर नौसिखिया हैं। इन लोगों ने वारदातों को इस तरह अंजाम दिया कि जैसे पेशेवर चोर हों। यही वजह है कि इन चारों के खिलाफ एक भी चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं है। बच्चा चोर घरों की रेकी करता था और दोस्तों को बताता था। ताले को लोहे की रॉड से तोड़कर सुनसान घर में वारदात को अंजाम देते थे। जिन घराें में सेंटर लॉक लगा होता था, वहां ये सफल नहीं हो पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया था अंजाम
घटना : एक
26 जनवरी 2025 : छिबरामऊ सीएचसी में नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. पवन त्रिपाठी के कैलाश पर्वत स्थित आवास पर ताला तोड़कर चोरों ने 30 ग्राम सोना व 180 ग्राम चांदी और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
---
घटना : दो
16 फरवरी 2025 : शिक्षक प्रसून पाठक के इंदिरा नगर स्थित आवास पर चोरों ने ताला तोड़कर चोरों ने 40 ग्राम सोना, 620 ग्राम चांदी व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। वह राजू लोचन मिश्रा के मकान में किराये पर रहते हैं।

---
घटना : तीन
04 मार्च 2025 : शिक्षिका तल्हा इदरीश भी शहर में मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में किराये के मकान में रहतीं हैं। चोरों ने इनके मकान का ताला तोड़कर 20 ग्राम सोना, 550 ग्राम चांदी व 30 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed