फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Change in weather: Crowd in district hospital, record 797 patients in OPD

मौसम में बदलाव: जिला अस्पताल में हुजूम, ओपीडी में रिकॉर्ड 797 मरीज

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Change in weather: Crowd in district hospital, record 797 patients in OPD
कन्नौज। बारिश के बाद उमस और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। इससे सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या रिकॉर्ड बना रही है। अमूमन 500 के आसपास रहने वाली मरीजों की भीड़ सोमवार को 800 के करीब पहुंच कई। मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन




बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों से उमस व तेज धूप पड़ रही है। बारिश के बाद तेज धूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 797 लोगों ने पर्चा बनवाकर अलग-अलग डॉक्टरों से इलाज कराया। पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही मरीजों व तीमारदारों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कर्मचारियों ने बैठकर डिजिटल पर्चा भी बनाया। यह मौसम बुजुर्ग और बच्चों के लिए मुसीबत भरा साबित हो रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि बारिश और तेज धूप के चलते सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, दस्त, मलेरिया, डेंगू के अलावा चर्म रोग फैलने लगता है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। कहा कि धूप के घर जाने के बाद लोग ठंडा पानी का सेवन करते है जिससे लोगों को खांसी, गले में खराब जैसी दिक्कत होने लगती है। कहा कि बीमारियों से बचने के लिए धूप से बचाव करें। शुद्ध ताजे जल का सेवन करें। वासी खाना खाने से बचे और खांसी. जुकाम, बुखार होने पर पानी को उबाल कर ठंडा कर पीए। आराम न मिलने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed