{"_id":"64bac3915e7046a11e0eab2a","slug":"case-filed-against-tubewell-consumer-for-creating-pressure-kannauj-news-c-214-1-knj1003-838-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दबाव बनाने को नलकूप उपभोक्ता पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दबाव बनाने को नलकूप उपभोक्ता पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
दबाव बनाने को नलकूप उपभोक्ता पर दर्ज कराया मुकदमा
- न्यायालय के आदेश पर 11 मार्च को जेई समेत चार लाइनमैन के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। बिजली विभाग ने रुपए वसूल कर नलकूप का फर्जी ढंग से नलकूप का कनेक्शन कर दिया। कोर्ट के आदेश पर नलकूप संचालक ने जेई व चार लाइनमैनों के खिलाफ 11 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में दबाव बनाने के लिए बिजली विभाग ने अधिकारियों के साथ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
इलाके के सकरावा के देवपुर निवासी कौशल किशोर ने बताया कि उसने न्यायालय के आदेश पर जेई सुनील कुमार व सकरावा बिजली घर में तैनात मोहद्दीनगर निवासी लाइनमैन तनवीर हुसैन, संजीव शर्मा, सकरावा के गुलजार नगर निवासी रक्षपाल शाक्य व राहुल बाथम के खिलाफ एक लाख 30 हजार रुपए लेकर नलकूप का फर्जी कनेक्शन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित कौशल किशोर का आरोप है कि इस मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने 15 जुलाई को नलकूप के तार उतारकर ट्रांसफार्मर में पानी डलवा दिया और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --