फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riding couple dies, children injured in collision with van

Kannauj News: वैन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बच्चे घायल

Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple dies, children injured in collision with van
हसेरन। पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो बच्चे तिर्वा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन




औरैया के सलेमपुर गांव निवासी आदेश अपनी पत्नी रूपा, बेटी राधिका व बेटे सिद्धार्थ के साथ अपनी ससुराल कन्नौज के छिबरामऊ अटिया जा रहे थे। रास्ते में जोगनी पूर्व बिधूना मार्ग से सरगौली मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हसेरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां आदेश को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी व दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रूपा ने भी दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चीख पुकार मच गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed