फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   besik skoolon mein divyaangon ke lie banenge vishesh shauchaalay

बेसिक स्कूलों में दिव्यांगों के लिए बनेंगे विशेष शौचालय

Fri, 20 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
besik skoolon mein divyaangon ke lie banenge vishesh shauchaalay
प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में उन्हें नित्यक्रिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन के आदेश पर बेसिक स्कूलों में दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय बनवाए जाएंगे। इनमें रैंप के साथ ट्राईसाइकिल से अंदर तक जाने की व्यवस्था होगी। सीडीओ के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में उपलब्ध धनराशि के अनुसार स्कूलों का चयन कर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1653 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें दिव्यांगों के लिए शौचालय नहीं हैं। इसी से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। अब मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने स्कूलों में विशेष शौचालय बनाने की पहल की है। पहले चरण में ऐसे स्कूलों में निर्माण कराया जाएगा, जिनमें दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं या पंजीकृत होने की उम्मीद है। इन शौचालयों में रेलिंग, रैंप के साथ ही बड़े गेट लगाए जाएंगे। इससे कि ट्राईसाइकिल अंदर जा सके। इसके अलावा पानी सप्लाई के लिए जरूरत के हिसाब से टोंटी व हैंड फ्लश आदि की व्यवस्था होगी। वहीं शौचालयों के निर्माण से बेसिक शिक्षा विभाग की रैंकिंग में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

शासन से बजट का इंतजार
जिला स्तर पर दिव्यांगों के विशेष शौचालय निर्माण के लिए 60 हजार का अनुमानित बजट तैयार किया गया था। बाद में राज्य परियोजना कार्यालय से नया बजट प्रस्तावित किया गया। शासन से स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में दिव्यांग शौचालय होना आवश्यक है। जिन स्कूलों में दिव्यांग छात्र पंजीकृत हैं, वहां विशेष शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांगों की सूचना मांगी है। शासन से बजट मिलने पर विशेष शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।
आरएन सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed