फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A dip of faith in Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर लगी आस्था की डुबकी

Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
A dip of faith in Kartik Purnima
महादेबी गंगा घाट पर स्नान के लिए उमड़े भक्त - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ (कन्नौज)। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद शहर के प्राचीन मंदिरों में जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। घाट पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेहंदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या से श्रद्धालुओं के पहुंचने का शुरू सिलसिला मंगलवार दोपहर दिखा। सुबह करीब पांच बजे से 11 बजे तक लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने गंगा मेें स्नान कर पूजा-अर्चना की। इटावा, औरैया, कानपुर देहात, सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई से आए हजारों श्रद्धालुओं ने जल लिया। इसके बाद शहर के प्राचीन बाबा सिद्धपीठ गौरी शंकर, फूल मती देवी मंदिर और अन्नपूर्णा तिर्वा के दर्शन कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान करते हुए श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए पूरे घाट को गुंजायमान कर दिया। गंगा स्नान कर पुण्य कमाने का उत्साह इस बार महिलाओं में अधिक दिखाई दिया। स्नान के बाद महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी भी की। महिलाओं व बच्चों ने खिलौना, मिठाई, सौंदर्य सामग्री, मिट्टी व लकड़ी के बर्तन खरीदे। बिसात खाना बाजार में महिला पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी प्रकार की महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। एसडीएम शैलेष कुमार और एएसपी विनोद कुमार सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से पल-पल घाट और मेले का मुआयना करते रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी जवानों के साथ गोताखोरों की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा (कतकी) पर लगाए गए गंगा मेले में पॉलिथीन का जमकर प्रयोग हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही के चलते पटरी दुकानों ने प्रसाद और सामान पॉलिथीन में बिक्री किया। इसके अलावा घाट पर कई श्रद्धालु गंदगी के ढेर लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed