{"_id":"60997b488ebc3e6ac9443948","slug":"499-graam-panchaayaton-mein-se-206-ka-koram-adhoora-shapath-grahan-ke-baad-bhee-nahin-mil-sakenge-vitteey-adhikaar-kannauj-news-knp6277340156","type":"story","status":"publish","title_hn":"499 ग्राम पंचायतों में से 206 का कोरम अधूरा, शपथ ग्रहण के बाद भी नहीं मिल सकेंगे वित्तीय अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
499 ग्राम पंचायतों में से 206 का कोरम अधूरा, शपथ ग्रहण के बाद भी नहीं मिल सकेंगे वित्तीय अधिकार
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 499 ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम आ चुका है। इनमें 206 ग्राम पंचायतें असंगठित(कोरम पूरा नहीं है) हैं। यहां दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। कई ग्राम पंचायतों में ग्राम सदस्य पद पर किसी ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। यहां प्रधानों को शपथ ग्रहण के बाद भी वित्तीय अधिकार नहीं मिल सकेंगे। यहां ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव होगा। हालांकि शासन से अभी तक कार्यक्रम नहीं आया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पंचायतराज गाइडलाइन के मुताबिक छोटी, बड़ी ग्राम पंचायतों में 11 से लेकर 15 वार्ड होते हैं। ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का बहुमत जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर ग्राम पंचायत असंगठित मानी जाती है। ग्राम प्रधान को किसी तरह के वित्तीय अधिकार नहीं मिलते हैं। वहीं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार का कहना है कि असंगठित ग्राम पंचायतों में उप चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी उप चुनाव के लिए कोई शेडयूल जारी नहीं किया है। शेडयूल जारी होने के बाद चुनाव कराने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
इन ग्राम पंचायतों में होगा उप चुनाव
छिबरामऊ ब्लाक की ग्राम पंचायत असालतनगर, कैरदा, जगदीशपुर, जमामर्दपुर में ग्यारह वार्ड हैं। यहां ग्राम सदस्य पद पर कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। जमामर्दपुर, राजारामपुर में तेरह वार्ड हैं। राजारामपुर दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गुगरापुर ब्लाक में मोहनपुर रतनपुर, चियासर, कछियापुर ग्राम पंचायतें असंगठित हैं। जलालाबाद ब्लाक में फतेहपुर जसोदा, जसौरा, कूलापुर, गोवर्धनी, वैसावारी, खुदलापुर, अलीनगर, गढ़िया कछपुरा, वनपुरा नरायनपुर, रुदौली, जसपुरापुर सरैयां, परसपुर, विसंधुआ, उत्तमापुर पट्टी, रैगावां, मवई रिहायक, फिरोजपुर तारन, विकास खंड सौरिख में शिवसिंहपुर, रसूलपुर, खानपुर, बेहटा रामपुर, हजरतपुर, हुसेपुर करन, देवीपुर, पट्टी, कटिघरा, फूलनपुर, अतरौली, बटेला, कुंवरपुर कसावा, कुसका, सरदापुर, मझपुर, आरिफपुर, बीबीपुर, सौरिख देहात, डडौनी, मढ़ी, सिकंदरपुर, नगला खेमकरन, रूर व हसेरन में लाख, किशनपुरबसंत, दारापुर बरेठी, मोहद्दीनगर, अरुहो, राजापुर करना, सकतपुर, सरगौली, खरगपुर विलंदपुर, फूलपुर, तरींद, राजपुर सहित जिले की 206 ग्राम पंचायतें असंगठित हैं।