{"_id":"58713c8b4f1c1b1c57158760","slug":"tea-breakfast-costs-15-instead-of-rs-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय - नाश्ता का खर्च 15 की जगह 25 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय - नाश्ता का खर्च 15 की जगह 25 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
election news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्र्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 18 लाख रुपये से बढ़ाकर 28 लाख रुपये कर दी गई है। आयोग ने चाय - नाश्ते की दरें भी बढ़ा दी हैं। इस पर किया जाने वाला खर्च 15 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है।
निर्वाचन आयोग ने चाय के साथ दिए जाने वाले नाश्ते में समोसा, बिस्किट और चिप्स को शामिल किया है। पिछले चुनाव में भोजन का खर्च पचास रुपये प्रतिदिन था, जबकि अबकी बार साठ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खर्च जोड़ा जाएगा। भोजन में दो कैटेगरी रखी गई हैं। इसमें 25 रुपये वाले भोजन में छह पूड़ी, एक सूखी सब्जी और अचार होगा, जबकि 60 रुपये वाले भोजन में छोला, सूखी सब्जी, चावल, सलाद, अचार और मीठा का पीस होगा।
इसके अलावा कार का खर्च (डीजल) 900 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से था, जो अब बढ़ा दिया गया है। अब कारों की दरें 1361 रुपये दैनिक होंगी। इसमें ईंधन और एसी शामिल रहेगा। आडियो कैसेट 15 रुपये प्रति नग थी, जो अब बढ़कर 25 रुपये प्रति नग हो गई है।