फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jyoti yatra in jhansi city

ज्योति यात्रा निकली शहर में

Tue, 18 Jun 2019 01:41 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
jyoti yatra in jhansi city
jyoti yatra - फोटो : amarujala
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर महानगर में कई कार्यक्रम हुए। लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कैंडल प्रज्ज्वलित किए। वहीं शहर में बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई, जो ग्वालियर के लिए रवाना हुई। इसका जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के  संयुक्त तत्वावधान में महानगर के ऐतिहासिक किले से बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। एसपीआई इंटर कालेज, खंडेराव गेट, रानी महल, गोविंद चौराहा, बीकेडी से होती हुई बलिदान ज्योति यात्रा ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रानी झांसी अमर रहे, रानी तेरा यह बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए।  ग्वालियर में ज्योति पहुंचने के बाद तीन दिवसीय मेला रानी झांसी के समाधि स्थल पर शुरू होता है। यहां रानी झांसी के युद्ध में उपयोग किए शस्त्रों को दिखाया जाता है। बलिदान ज्योति यात्रा में अंचल अड़जरिया, अजय द्विवेदी, नरेश कश्यप, छोटू कुशवाहा, प्रदीप सरावगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर रानी महल से शुरू हुई शोभायात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, सुंदर, मुंदर ,गुलाम गौस खां, तात्या टोपे, खुदाबक्श, बहादुर शाह जफर, चंद्रशेखर आजाद, नाना साहेब आदि के स्वरूप घोड़ों व हाथ ठेला पर तथा बग्गी पर भारत माता विराजमान थीं। देश भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा ने शहर में सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंधीगर का टपरा आदि इलाकों में भ्रमण किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय, महंत विष्णु दत्त स्वामी, रवीश त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, महेश साहू आदि मौजूद रहे। आरपीएफ मित्र योजना समिति के तत्वावधान में रेलवे वर्कशॉप (कारखाना) के मुख्य द्वार पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीपों को प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या, आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त यूके तिवारी, एमएल घोष, करुण श्रीवास्तव, उदय सिंह राजपूत, खूबीराम मिश्रा, हरप्रीत सिंह, सियाराम शरण चतुर्वेदी, सतेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आज बलिदान दिवस पर कार्यक्रम
शाम 6 बजे: श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिमभनेजियम हॉल में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम।
शाम 6:30 बजे: महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वाधान में लक्ष्मी बाई पार्क में पुष्पांजलि व दीपदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed