फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 mm of rainfall recorded during the day. heavy rain likely over the next two days

Jhansi News: दिन भर में बरसा 30 एमएल पानी, दो दिन झमाझम के आसार

Fri, 04 Sep 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
30 mm of rainfall recorded during the day. heavy rain likely over the next two days
ब्रहस्पतिवार को हुई लगातार बारिश के बीच मेडीकल से बस स्टेंड  जाने वाली रोड पर जल भराव के बीच बा
झांसी। लगातार दूसरे दिन झांसी में मेघ मेहरबान रहे। बृहस्पतिवार तड़के से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर रात तक जारी रही। दिनभर में लगभग 30 मिलीमीटर पानी गिरा। इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने दो दिन और झमाझम बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इसका असर झांसी में बुधवार से देखने को मिला। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही झांसी में झमाझम बारिश शुरू हो गई थी, जो कि सुबह 11 बजे तक जारी रही। फिर कुछ देर के लिए बारिश थम गई। दोपहर 12 बजे के आसपास फिर से झमाझम पानी गिरना शुरू हो गया।
विज्ञापन

देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, दिनभर बारिश के चलते धूप नहीं निकली। इससे दिन का तापमान लुढ़ककर 26.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। बारिश के साथ ही बीच-बीच में ठंडी हवा चलने से वातावरण खुशनुमा हो गया। हालांकि, बारिश के चलते ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के पास, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास हनुमान मंदिर के सामने, पुलिस लाइन के पास, बीकेडी समेत मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में गिर सकता 70 से 90 एमएम पानी
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को जिले में लगभग 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। अब आगामी दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में 70 से 90 मिलीमीटर पानी गिर सकता है। उसके बाद राजस्थान की ओर मानसून शिफ्ट करने की संभावना है। ऐसे में रविवार से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed