फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a day-long struggle, the strike by Class IV employees at the medical college ended at night.

Jhansi News: पूरे दिन जद्दोजहद, रात में मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की हड़ताल खत्म

Fri, 04 Sep 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
After a day-long struggle, the strike by Class IV employees at the medical college ended at night.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की बेमियादी हड़ताल रात में समाप्त हो गई। यह हड़ताल यूपीकॉम निगम में समायोजन की मांग को लेकर की गई थी। आउटसोर्स के करीब 700 कर्मियों ने कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन किया था।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक पर हड़ताल शुरू की। उन्होंने कई वर्षों से कॉलेज में सेवा देने और कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने का हवाला दिया। कर्मियों ने भेदभाव, शोषण और नौ माह का पीएफ जमा न होने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की मंशा के बावजूद अफसर उन्हें यूपीकॉम निगम में समायोजित नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, अन्य एजेंसी के कर्मियों का ब्योरा भेजा गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि महानिदेशक ने उक्त कर्मियों का ब्योरा तैयार करने के लिए कहा है। उन्होंने शासन स्तर पर वार्ता करने का भरोसा भी दिया। इसके बाद सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने भी आंदोलित कर्मियों से बातचीत की। कुछ कर्मियों ने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार भरोसा दिया गया है, लेकिन परिणाम शून्य रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समायोजन नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने डिप्टी सीएम से की बात
हड़ताल के पहले दिन ही इमरजेंसी और वार्डों में गंदगी फैलने लगी थी। मेडिकल प्रशासन ने स्थायी 40 कर्मियों की रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाई। हड़ताली कर्मियों ने शोषण व उत्पीड़न के विरोध में अपनी अर्थी निकालकर नारेबाजी की। सदर विधायक रवि शर्मा ने कर्मचारियों के मुद्दे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से फोन पर वार्ता की। पूरे दिन चली जद्दोजहद के बाद रात करीब 10 बजे हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed